Hanuman Chalisa

असम में बाढ़ का कहर, 145 गांव डूबे, 8 जिलों में 62 हजार लोग प्रभावित

मंगलवार, 9 जुलाई 2019 (21:38 IST)
गुवाहाटी। असम में बाढ़ के हालात गंभीर हो गए हैं। राज्य के जिलों में 62 हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा मोचन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि 145 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 3,435 हैक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान हुआ है।
 
बाढ़ के हालात और खराब हो सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। बाढ़ से धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, बारपेटा, चिरांग, गोलाघाट, जोरहाट और डिब्रूगढ़ जिलों में करीब 62,400 लोग प्रभावित हुए हैं।
 
एएसडीएमए ने बताया कि प्राधिकारी दो जिलों में पांच राहत शिविर एवं वितरण केन्द्र चला रहे हैं, जहां 203 लोग शरण लिए हुए हैं। बारपेटा, उदालगिरी, लखीमपुर, सोनितपुर और जोरहाट जिलों में कई इलाकों में तटबंधों, सड़कों, पुलों, पुलियाओं और अन्य ढांचों को नुकसान हुआ है। 
 
भारती बारिश की चेतावनी : मौसम विभाग ने नौ से 12 जुलाई के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के दूर-दराज के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। (भाषा) 

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

यूपी में जीवन को दांव पर लगाकर आमजन की सुरक्षा करने वाले कार्मिक सम्मानित

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

अगला लेख