25 अगस्त 2017 का शुक्रवार भारत के लिए 'ब्लैक फ्राइडे' साबित हुआ, जब डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकुला की अदालत ने बलात्कार के मामले दोषी माना। इस फैसले के बाद बाबा के समर्थकों ने हरियाणा समेत छह राज्यों में हिंसा का जो खेल रचा उसने समूची मानवता को शर्मिंदा कर दिया।
विशेष सीबीआई अदालत ने जब स्वयंभू बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को 2002 के बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिया जिसके बाद पंजाब एवं हरियाणा में उनके समर्थकों ने व्यापक हिंसा और आगजनी की और प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने गोली चलाई। हिंसा में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गये। इसके बाद यहां और कई स्थानों पर कर्फ्यू लगा दिया गया।
बाबा समर्थकों की हिंसा की तस्वीरें भी आई। कहा गया कि पंचुकला की हिंसक भीड़ बाबा को छुड़ानी चाहती थी। इसी घटना से सबक लेते हुए आसाराम को सजा से पहले गृह मंत्रालय ने राजस्थान समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया।
इस बीच, कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई, जिन्हें देखकर कोई भी सिहर सकता है। हालांकि इन वीभत्स तस्वीरों को हम आपको नहीं दिखा सकते। लेकिन, इससे एक बात तो साबित हो गई कि इस पूरे मामले में प्रशासन किस कदर नाकाम हुआ है। बाबा के गुंडों ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में हिंसक वारदातों को अंजाम दिया और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया।
फोटो देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि भीड़ किस कदर हिंसक थी। यदि सेना ने मोर्चा नहीं संभाला होता तो जान माल की यह क्षति और ज्यादा हो सकती थी। एक जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने भी बाबा के गुंडों की हिंसा का मुकाबला लाठियों और डंडों से किया।
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस