Hanuman Chalisa
✕

जानिए कितने दिनों से जेल में बंद हैं आसाराम

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (12:39 IST)
जोधपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर पुलिस ने आसाराम को 31 अगस्त 2013 को इंदौर में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्होंने जेल से बाहर आने का भरसक प्रयास किया लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। 
 
आसाराम ने इस मामले में राम जेठमलानी से लेकर सुब्रमण्यम स्वामी तक 30 वकीलों की फौज खड़ी कर दी थी। इन वकीलों में राम जेठमलानी, सुब्रमण्यम स्वामी, सलमान खुर्शीद, मुकुल रोहतगी, सोली सोराबजी और केटीएस तुलसी जैसे दिग्गज वकील शामिल हैं। इन वकीलों ने हर अदालत में जमानत के लिए भरसक प्रयास किया। 
 
आसाराम 1660 दिन अब तक जेल में बिता चुके हैं। इस मामले का ट्रायल 1470 दिनों तक चला। 12 बार अदालतों ने उनकी जमानत याचिका को खारिज किया। 6 बार ट्रायल कोर्ट, तीन बार हाई कोर्ट और 3 बार सुप्रीम कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज की। 
 
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी के हत्यारों, आतंकी अजमल आमिर कसाब और डेरा प्रमुख गुरमीत राम-रहीम के केस के बाद ये देश का चौथा ऐसा बड़ा मामला है, जब जेल में कोर्ट लगी और वहीं से फैसला सुनाया गया।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख