Hanuman Chalisa
✕

असदुद्दीन ओवैसी बोले- अमित शाह बनाना चाहते हैं 'मुस्लिम मुक्त' भारत

Updated: शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (11:12 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद में चुनावी सरगर्मी तेज है। नेता लोग एक दूसरे के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने में माहिर है। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर बड़ा हमला किया है।
 
 
ओवैसी ने आरोप लगाया है कि अमित शाह भारत को मुस्लिम मुक्त करना चाहते हैं। ओवैसी ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों को डराने की कोशिश की जा रही है। ओवैसी ने दिवाली की रात बुधवार को हैदराबाद में एक रैली में भाषण के दौरान ये बातें कहीं थी।
 
 
ओवौसी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "अमित शाह बोले मजलिस मुक्त, आप भी जानेंगे, आप मजलिस मुक्त नहीं भारत से मुसलमानों को मुक्त करना चाहते हैं। आप कांग्रेस मुक्त नहीं हिंदोस्तान से मुसलमानों को खत्म करना चाहते हैं। मुस्लिमों के हिंदुस्तान के संविधान ने अधिकार दिया है।" 
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ओवैसी पर निशाना साधा था। अमित शाह ने मुस्लिम मुक्त भारत की बात नहीं कही थी बल्कि शाह ने कसम खाई थी कि अगर भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आई तो हैदराबाद को असदुद्दीन ओवैसी के एआईएमआईएम के पंजों से छुटकारा दिलाएगी।
 
 
उल्लेखनीय है कि आंध्रप्रदेश से अलग होने के बाद तेलंगाना में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। फिलहाल राज्य में TRS की सरकार है। तेलंगाना की 119 सीटों पर 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके परिणाम 11 दिसंबर को आएगा। तेलंगाना में ओवैसी का काफी दबदबा है और फिलहाल तेलंगाना विधानसभा में पार्टी के सात विधायक हैं। औवेसी खुद हैदराबाद से सांसद हैं।
 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख