dharma sangrah
✕

ताजमहल पर तकरार जारी, अब ओवैसी का संगीत सोम पर पलटवार

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (14:48 IST)
नई दिल्ली। ताजमहल को लेकर चल रहे विवाद में अब आजम खान, फिर संगीत सोम के बाद अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी कूद पड़े हैं।
 
संगीत सोम के बयान पर पलटवार करते ट्वीट करते हुए कहा कि लाल किले को भी गद्दारों ने बनाया था, क्या पीएम मोदी लालकिले से तिरंगा फहराना बंद कर देंगे। क्या मोदी-योगी देशी-विदेशी सैलानियों को ताजमहल जाने से मना करेंगे। ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद हाउस भी गद्दारों के द्वारा ही बनाया गया था, क्या पीएम मोदी वहां पर विदेशी मेहमानों को रिसीव करना बंद कर देंगे।

ALSO READ: संगीत सोम ने कहा- बाबर-अकबर की कलंक कथा को इतिहास से निकाल रही भाजपा
 
उल्लेखनीय है कि मेरठ की सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि कुछ लोगों को बहुत दर्द हुआ जब ताजमहल का नाम देश के ऐतिहासिक स्थलों में से निकाल दिया गया। सोम ने कहा कि ये कैसा इतिहास, किस काम का इतिहास जिस में अपने पिता को ही कैद कर डाला था। इन लोगों ने हिंदुस्तान में हिन्दुओं का सर्वनाश किया था। संगीत सोम बोले कि अब भाजपा सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और औरंगजेब की कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है।
 
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन गंतव्यों की बुकलेट जारी की थी जिसमें ताजमहल को शुमार नहीं किया गया जबकि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखधाम मंदिर को जगह दी गई है। इसके बाद से ही इस मसले पर विवाद जारी है।
 
इस बुकलेट के जारी होने के बाद सपा नेता आजम खान ने कहा था, 'यह अच्छी पहल है कि बुकलेट से ताजमहल गायब है। कुतुब मीनार, लाल किला, संसद भवन ये सब गुलामी की निशानियां हैं।' आजम खान ने कहा है कि अगर यूपी सरकार ताजमहल को तुड़वाने की पहल करती है, तो वह इसको अपना समर्थन देंगे।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख