kalsarpa dosh calculator
✕

जासूसी जैसे खतरों से हमेशा सतर्क : थलसेना

Updated: शनिवार, 12 दिसंबर 2015 (20:48 IST)
कोलकाता। आईएसआई से जुड़े जासूसी गिरोह के संबंध में पिछले सप्ताह सिलीगुड़ी से एक सैन्यकर्मी की गिरफ्तारी के बीच, थलसेना ने शनिवार को कहा कि वह सभी खतरों के प्रति सतर्क और संवेदनशील है और उसने पर्याप्त कदम उठाए हैं।
 
सेना की पूर्वी कमान के मेजर जनरल (जनरल स्टाफ) एएस बेदी ने कहा, पूर्वी कमान में जिस तरह के क्रियाकलाप हुए हमें उसकी जानकारी है। हम हमेशा अलर्ट हैं और जमीनी स्तर पर नियमित रूप से पर्याप्त उपाय किए जाते हैं। 
 
बेदी ने कहा, हम सभी तरह के खतरों के प्रति सतर्क, सचेत और संवेदनशील हैं। उनसे आईएसआई के एक संदिग्ध खुफिया सदस्य के साथ कथित रूप से गुप्त सूचनाएं साझा करने वाले सेना के एक हवलदार फरीद खान की पिछले सप्ताह गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा खतरों के बारे में पूछा गया था।
 
बेदी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं और इस तरह के मामलों में पुलिस के साथ नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है। एक अन्य वरिष्ठ सेना अधिकारी ने कहा कि सिपाहियों को कोई संवेदनशील सूचना नहीं दी जाती है।
 
उन्होंने कहा, जो चीजें वे जानते हैं वे पहले से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं या हमें नुकसान पहुंचाने लायक संवेदनशील नहीं हैं। (भाषा) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला