Daily Horoscope
✕

केजरीवाल की भ्रष्टाचार पर चुप्पी, ईवीएम को बनाया ढाल

Updated: मंगलवार, 9 मई 2017 (16:04 IST)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपए की रिश्वत का आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान जारी है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज EVM में कथित गड़बड़ी का सीधा प्रदर्शन किया।
 
इससे पहले भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले को उठाना चाहा, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इन विधायकों की मांग अस्वीकार कर दी। इसके बाद भाजपा विधायक दल के नेता विजेंदर गुप्ता को सदन से बाहर निकाल दिया गया। बाद में वे दिल्ली विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। 
 
कई दिनों की गहमागहमी के बाद दिल्ली विधानसभा में भ्रष्टाचार पर चर्चा कराने की मांग की गई, लेकिन इस मांग को दरकिनार कर आप की अलका लांबा ने ईवीएम में छेड़छाड़ पर चर्चा शुरू की। इससे पहले स्पीकर ने भाजपा के विजेंदर गुप्ता का स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया। 
 
सदन की कार्यवाही के दौरान सभी की नजरें स्पीकर के रुख पर लगी थीं। समझा गया था कि इसमें केजरीवाल अपनी सरकार से बर्खास्त कपिल मिश्रा के आरोपों का जवाब देते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज विधानसभा में EVM जैसी मशीन से लाइव डेमो कर दिखाया कि किस तरह से मशीन में छेड़छाड़ की जाती है।
 
अलका लांबा ने कहा, चुनाव आयोग के पास पोलिंग बूथ से ज्यादा EVM मशीनें होने के बावजूद दिल्ली नगर निगम चुनावों में राजस्थान से मशीनें क्यों मंगाई गईं? अलका लांबा ने ईवीएम में छेड़छाड़ पर चर्चा शुरू की और लाइव डेमो के बाद सौरभ ने कहा कि दुनिया किसी भी प्रकार की मशीन में गड़बड़ी संभव है। लेकिन भ्रष्टाचार पर केजरीवाल के बयान और स्पष्टीकरण पर कोई चर्चा या बातचीत नहीं की और इस तरह केजरीवाल पर आरोपों को अपने बहुमत के दम पर आम आदमी पार्टी ने दूसरी दिशा में मोड़ने में सफलता पाई।   
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख