Daily Horoscope
✕

केजरीवाल ने तिहाड़ रवाना होने से पहले बच्चों को गले लगाया, माता-पिता के पैर छुए

Updated: रविवार, 2 जून 2024 (20:47 IST)
Arvind Kejriwal leaves for Tihar Jail : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए मुख्यमंत्री आवास से निकलने से पहले रविवार को अपने बच्चों को गले लगाया और माता-पिता के पैर छुए। केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। यह अवधि एक जून को समाप्त हो गई।
ALSO READ: देश बचाने के लिए जा रहा हूं जेल, बोले अरविंद केजरीवाल, Exit Poll के आंकड़ों को बताया फर्जी
आत्मसमर्पण करने से पहले केजरीवाल ने राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आवास से निकलने से पहले केजरीवाल ने माता-पिता को अलविदा कहा जबकि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पुत्र पुलकित और पुत्री हर्षिता उनके साथ ही निकले।
परिवार के अंतिम क्षणों की तस्वीरें साझा करते हुए आप ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, भारत माता के वीर सपूत अरविंद केजरीवाल जी ने लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाने से पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया और अपने बच्चों को गले लगाया। केजरीवाल तानाशाही के आगे नहीं झुकेंगे। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख