ramcharitmanas
✕

अरविंद केजरीवाल ने कहा- PM मोदी ने दिल्‍ली सरकार को गालियां दीं, सुनकर बुरा लगा, लोग करारा जवाब देंगे

Updated: रविवार, 5 जनवरी 2025 (17:42 IST)
Arvind Kejriwal News : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि AAP ने दिल्‍ली के लिए काम किया। दिल्‍ली के काम को सबसे ऊपर रखा। केजरीवाल ने कहा कि जेल से निकलकर भी हमने काम किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी हर रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने दिल्‍ली सरकार को गालियां दीं। प्रधानमंत्री को सुनकर काफी बुरा लगा। चुनाव में लोग उन्हें करारा जवाब देंगे। केजरीवाल ने कहा, मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि वह 2019 के चुनाव के दौरान दिल्ली के गांवों में लोगों से किए गए अधूरे वादों पर बोलें।  
ALSO READ: दिल्ली में बढ़ते अपराधों और कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री से क्या बोले अरविंद केजरीवाल
खबरों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आप-दा' वाले बयान को दिल्ली बर्दाश्त नहीं करेगी' को लेकर उन पर पलटवार किया। केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज दिल्ली के लोगों को गालियां दी हैं।
<

प्रधानमंत्री जी हर रोज़ दिल्ली के लोगों को गालियाँ दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं। दिल्ली के लोग चुनाव में बीजेपी को इस अपमान का जवाब देंगे। https://t.co/6R79v4jQ5h

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 5, 2025 >
केजरीवाल ने कहा कि AAP ने दिल्‍ली के लिए काम किया। दिल्‍ली के काम को सबसे ऊपर रखा। केजरीवाल ने कहा कि जेल से निकलकर भी हमने काम किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी हर रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं, मैं सुन रहा था, बुरा लगा। चुनाव में लोग उन्हें करारा जवाब देंगे।
ALSO READ: Delhi Excise Policy : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्यवाही पर रोक से HC का इनकार, ED से मांगा जवाब
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि वह 2019 के चुनाव के दौरान दिल्ली के गांवों में लोगों से किए गए अधूरे वादों पर बोलें। जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली लैंड रिफॉर्म्स एक्ट की धारा 81 और धारा 33 रद्द की जाएगी। ये केवल केंद्र सरकार कर सकती है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें, खिलेश का अंदाज कुछ ऐसा रहा...

अयोध्या में राजनाथ सिंह, कहा- योगी के नेतृत्व में यूपी की शासन व्यवस्था उत्कर्ष पर

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर शव की तरह लेटकर जताया विरोध, VIDEO हुआ वायरल

अगला लेख