Hanuman Chalisa
✕

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को केवल आप रोक सकती है : केजरीवाल

Updated: शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (23:46 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली में हराने के लिए उनकी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है।
 
 
दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) लोकसभा चुनाव जीतने के क्रम में आप के वोट काटने के लिए अकथित रूप से कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। लोग भाजपा से नाराज हैं लेकिन वे राहुल गांधी तथा भ्रष्टाचारी कांग्रेस को भी वोट नहीं देना चाहते हैं। दिल्ली में सिर्फ 'आप' ही एकमात्र विकल्प है।
 
भाजपा पर हमला बोलते केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 में आपने भाजपा को वोट दिए और भाजपा के सभी 7 सांसदों को संसद में भेजा। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में आपने बदलाव के लिए वोट किया और दिल्ली में 70 में से 67 सीटों पर 'आप' को जिताया। आपके कल्याण के लिए किसने काम किया- 'आप' या भाजपा के 7 सांसदों ने? यह 'आप' है, जो बिना थके आपके लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 7 सांसद चुनाव जीतने के बाद वापस नहीं आए और आप सरकार की परियोजनाओं को विफल करने के लिए उपराज्यपाल को मोहरा बनाया।
 
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक, सीसीटीवी परियोजना, नए विद्यालयों, नए महाविद्यालयों और दिल्लीवासियों के लिए जो कुछ हम करना चाहते थे उनको विफल करने की कोशिश की। लेकिन हम वह नहीं हैं, जो दलदल में फंस जाएं। हम दिल्लीवासियों के लिए लड़े और हमने जो वादे किए उसे पूरा किया। अगर आप लोग 'आप' के 7 सांसदों को भेजेंगे, तो हमने अब तक जो काम किया है उससे 10 गुना अधिक काम करेंगे।
 
केजरीवाल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने 'आप' को वोट देने के लिए दिल्लीवासियों पर निशाना साधा और मेट्रो का किराया बढ़ाया और सीलिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली से हमारे 7 सांसद होते तो वे मेट्रो का किराया नहीं बढ़ा पाते, हम उन्हें सीलिंग करने नहीं देते।
 
उन्होंने कहा कि मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि आप 2014 वाली गलती मत करिए, अपनी पार्टी को मजबूत बनाइए, आप को मजबूत बनाइए और हम आपके कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी को एक भी वोट मत न दें, आप के लिए वोट करें। सिर्फ यही राजनीतिक दल मोदी की भाजपा को हरा सकता है।
 
उन्होंने आरएसएस पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में दुष्प्रचार के जरिए मतदाताओं को उलझाने की कोशिश कर रहा है। आरएसएस घर-घर जाकर प्रचार कर रहा है। वे सुबह की सैर के दौरान पार्कों में जाकर मतदाताओं को बहका रहे हैं। वे पार्कों और लोगों के घरों में जाकर कह रहे कि मोदी ने सबकुछ बरबाद कर दिया। कांग्रेस मोदी से बेहतर है। 
 
केजरीवाल ने कहा कि आरएसएस चाहता है कि कांग्रेस को कुछ वोट मिले और आप को पराजित करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में कहीं नहीं है, क्योंकि इसने 15 वर्षों तक दिल्ली में गलत शासन किया और कई भ्रष्टाचार किए। (वार्ता)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

अगला लेख