dharma sangrah
✕

'आप' की ड्रेस में ली केजरीवाल और उनकी टीम ने शपथ

Updated: शनिवार, 14 फ़रवरी 2015 (19:39 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने शनिवार को पार्टी के ‘दर्शन’ को प्रदर्शित करते हुए आम आदमी के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हालांकि केजरीवाल ने अपना ट्रेडमार्क मफलर नहीं लगा रखा था।
नीले स्वेटर और स्लेटी रंग की पैंट पहने केजरीवाल ने खचाखच भरे ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ‘मफलर मैन’ के नाम से लोकप्रिय आप प्रमुख ने अच्छी धूप होने के कारण मफलर नहीं लगा रखा था।
 
केजरीवाल और छह अन्य मंत्रियों ने हिन्‍दी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। लोगों ने उनके शपथ लेने पर खूब तालियां बजाईं। उपराज्यपाल नजीब जंग ने जिन अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, वे मनीष सिसौदिया, असीम अहमद खान, संदीप कुमार, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय और जितेंद्र सिंह तोमर हैं।
 
सभी आप मंत्रियों ने पार्टी की टोपी पहन रखी थी, जिन पर 'मैं आम आदमी हूं' नारा लिखा था। जहां सिसौदिया, जैन और खान ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी वहीं बाकी कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट में थे। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'