dharma sangrah
✕

क्या कहती हैं अरविन्द केजरीवाल की बहन

Updated: शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2015 (19:21 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार में अरविन्द केजरीवाल की बहन रहती हैं। डॉ. रंजना गुप्ता नाम की यह महिला अरविंद की तरह ही तड़क-भड़क एवं दिखावे से दूर है।

अरविंद के दुबारा मुख्‍यमंत्री बनने पर वे भी केजरीवाल के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गईं उनके साथ उनके दो बच्चे भी अपने मामा को दिल्ली के मुख्‍यंमत्री के रूप में देखने के लिए उतावले हो रहे हैं।

डॉ. रंजना का कहना है कि पिछली बार मख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले उनके भाई अरविंद हरिद्वार आए थे। रंजना के पति हरिद्वार के भेल कारखाने में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं जबकि डॉ. रंजना गुप्ता का अपना क्लीनिक है।

डॉ. रंजना के मुताबिक अरविंद समेत उनके भाई मनोज की भी हिसार में पढ़ाई हुई। उनकी तीन बहनें हैं। सभी ने हिसार में ही शिक्षा ग्रहण की। अरविंद की दिल्ली में नौकरी लगने के बाद पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ था। डॉ. रंजना के अनुसार दुबारा अपने बड़े भाई को दिल्ली का मुख्‍यमंत्री बनते देखना एक सुखद अनुभव है।
 
लेखक के बारे में
ललित भट्‌ट
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला