kalsarpa dosh calculator
✕

नहीं बदलेगी बजट की तारीख : अरुण जेटली

Updated: सोमवार, 9 जनवरी 2017 (00:15 IST)
अमृतसर। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि एक फरवरी को आम बजट पेश करने की तारीख का फैसला चुनाव आयोग द्वारा पंजाब चुनावों की घोषणा के बहुत पहले हो गया था। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया कि राज्य चुनाव को ध्यान में रखते हुए बजट का कार्यक्रम बनाया गया।
उन्होंने कहा 28 फरवरी को बजट पेश करने की परंपरा रही है लेकिन इस साल यह एक फरवरी को पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, विचार वित्त विधेयक को 31 मार्च तक पारित कराने का है ताकि अगले साल का व्यय एक अप्रैल से शुरू हो। 
 
विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए जेटली ने कहा कि पंजाब चुनावों की घोषणा के बहुत पहले बजट पेश करने की तारीख का फैसला हुआ और यह कहना गलत है कि पंजाब चुनावों को ध्यान में रखते हुए तारीख तय की गई। 
 
जेटली ने आठ नवंबर को पुराने नोटों को बंद करने के केंद्र सरकार के अचानक उठाए गए कदम से लोगों को हुई दिक्कतों को लेकर कहा कि वे दिन गुजर गए जब लोग बैंकों के बाहर कतार में खड़े नजर आते थे। उन्होंने कहा, अब बैंकों के साथ बाजार में भी पर्याप्त नई नकदी है। (भाषा) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

Top News 26 November: पीएम मोदी ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, सपा का घोषणा पत्र आज

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

अगला लेख