dharma sangrah
✕

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा, मोदी ने घोटालामुक्त शासन दिया

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (18:45 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 वर्ष के दौरान भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के 5 सर्वाधिक जोखिम वाले देशों की श्रेणी से बाहर निकालकर 'चमकता हुआ सितारा' और नीतिगत पंगुता वाले शासन को निर्णय लेने एवं कार्रवाई करने वाला देश बना दिया है।
 
 
गुर्दे का ऑपरेशन कराने के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे जेटली ने मोदी सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल पूरा करने के मद्देनजर फेसबुक पर लिखा है कि मोदी के नेतृत्व में स्पष्टता और विश्वसनीयता राजग सरकार का हॉलमार्क है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का 10 वर्ष का शासन आजादी के बाद का सबसे भ्रष्ट शासन रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधायी और संस्थागत बदलाव के जरिए पारदर्शी तंत्र बनाया है जिससे देश को घोटालामुक्त प्रशासन मिला है।
 
उन्होंने लिखा है कि इस दौरान भारत कर अनुपालन करने वाला समाज बनने की ओर तेजी से बढ़ा है। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) को लागू करने, नोटबंदी के प्रभाव, प्रभावी कर अनुपालन जैसे सभी कदम कालेधन के विरुद्ध उठाए गए, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को औपचारिक रूप दे रहा है।
 
जेटली ने लिखा कि महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और अन्य कमजोर समुदायों की वित्तीय समावेशन में भागीदारी, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, वित्तीय सुदृढ़ीकरण और समाज के सभी वर्ग के हितों की सुरक्षा मोदी सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख विशेषताएं हैं।
 
उन्होंने कहा कि संप्रग के विपरीत प्रधानमंत्री अपनी पार्टी और राष्ट्र के सच्चे नेतृत्वकर्ता बने हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना है और आने वाले वर्षों में भी भारत दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था रहेगी। भारत को उम्मीदों और आकांक्षाओं वाले देश में बदला गया है। अच्छी नीतियों से सुशासन और बेहतर अर्थव्यवस्था बनाई गई है।
 
वरिष्ठ भाजपा नेता ने लिखा है कि इसके परिणामस्वरूप भाजपा आश्वस्त हुई है और उसका भौगोलिक आधार बहुत बड़ा हो गया है। उसका सामाजिक आधार भी बढ़ा है और उसकी जीतने की क्षमता भी बहुत बढ़ी है। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख