manglik dosh calculator
✕

अरुण जेटली को आईसीयू से निजी वार्ड में स्थानांतरित किया गया

Updated: शुक्रवार, 25 मई 2018 (21:37 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से एक निजी वार्ड में स्थानांतरित किया गया है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। जेटली का 14 मई को एम्स में सफल किडनी प्रतिरोपण हुआ था। प्रतिरोपण सर्जन, एंडोक्रोनोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और कई अन्य विशेषज्ञों की एक टीम सर्जरी के बाद जेटली की स्थिति पर नजर रखे हुए है।
 
 
अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि उन्हें सप्ताहांत में आईसीयू से कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में स्थानांतरित किया गया। एम्स सूत्रों के अनुसार जेटली की एक दूर की रिश्तेदार मध्यम आयु वर्ग की एक महिला ने 65 वर्षीय मंत्री को गुर्दा दान किया था। प्रतिरोपण सर्जनों और प्रतिरोपण एनेस्थेसियोलॉजिस्ट समेत 20 कर्मियों की एक टीम द्वारा कार्डियो-थोरैसिक केंद्र में सर्जरी की गई थी।
 
जेटली ने 6 अप्रैल को एक ट्वीट कर अपनी बीमारी की पुष्टि की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि मेरा गुर्दे से संबंधित समस्याओं और कुछ संक्रमणों के लिए इलाज किया जा रहा है। सितंबर 2014 में उनकी बैरिएट्रिक सर्जरी भी हुई थी। डायबिटीज से ग्रस्त होने के कारण उनका वजन बढ़ रहा था और इस निदान के लिए ही उनकी बैरिएट्रिक सर्जरी हुई थी। जेटली की कुछ साल पहले हार्ट सर्जरी भी हुई थी। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख