dharma sangrah
✕

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की 'महाजीत' के शिल्पकार थे जेटली

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2019 (16:29 IST)
नई दिल्ली। 2 माह पूर्व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए 303 सीटें हासिल कर इतिहास रच दिया।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की 'महाजीत' के शिल्पकार थे जेटली
भाजपा ने देश के पश्चिम तथा उत्तरी भाग में ही नहीं बल्कि पूर्वी हिस्से में भी भगवा लहराया। इस जीत के शिल्पकारों में एक नाम अरुण जेटली का भी था। जेटली का शनिवार दोपहर (24 अगस्त, 2019) को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का राजनीतिक सफर
मोदी और शाह जब चुनाव प्रचार में व्यस्त थे तब जेटली दिल्ली में बैठकर व्यूह रचना में लगे थे। उनके मार्गदर्शन में ही पार्टी ने कमजोर सीटें ढूंढकर इन्हें जीतने का प्लान बनाया था। जेटली उन दिनों बीमार थे। बीमारी के चलते ही उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा साथ ही मोदी सरकार 2 में मंत्री बनने से इंकार कर दिया। लेकिन उन्होंने इस स्थिति में भी पार्टी को मजबूती देने के लिए भरसक प्रयास किया।
 
ALSO READ: पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का निधन
 
यह जेटली का ही कमाल था कि चुनाव भाजपा और विपक्ष के बीच न होकर मोदी बनाम विपक्ष हो गया। उन्होंने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के परिणाम सबसे चौंकाने वाले होंगे और हुआ भी ऐसा ही।
यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड आदि राज्यों में जहां भाजपा को भारी नुकसान होने की आशंका थी, भारी फायदा हुआ साथ ही ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई नए राज्यों में पार्टी की बल्ले-बल्ले हो गई।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख