sundarkand
✕

रामदेव और बालकृष्ण के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, बाबा पर क्यों आया यह संकट

पतंजलि के विज्ञापनों को लेकर स्वामी रामदेव एक बार फिर मुश्किल में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण के खिलाफ केरल की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Updated: सोमवार, 20 जनवरी 2025 (12:50 IST)
Arrest warrant against Ramdev and Balkrishna: पतंजलि (Patanjali Ayurveda) के उत्पादों के विज्ञापनो को लेकर स्वामी रामदेव एक बार फिर मुश्किल में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण के खिलाफ केरल की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दरअसल, पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों को लेकर पूर्व में शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 
 
किसने दर्ज कराई थी शिकायत : केरल के दवा नियामकों द्वारा पतंजलि आयुर्वेद के स्वास्थ्य उत्पादों के कथित भ्रामक विज्ञापनों को लेकर दर्ज शिकायत कराई गई थी। इसके बाद पलक्कड़ जिला कोर्ट ने स्वामी रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला 3 साल पहले कन्नूर के नेत्र रोग विशेषज्ञ केवी बाबू द्वारा केंद्र सरकार को पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों की शिकायत से शुरू हुआ था। ALSO READ: बाबा रामदेव ने फिर उठाए एलोपैथी पर सवाल, जहरीली दवाइयों ने भारत में लाखों को मारा

इस मामले में पतंजलि के खिलाफ केरल में 10 और उत्तराखंड में एक मामला दर्ज किया गया था। केरल ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने नवंबर 2023 में पतंजलि के खिलाफ ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट (ऑब्जेक्शनेबल एडवरटाइजमेंट्स) 1954 के तहत कार्रवाई शुरू की थी। इस अधिनियम के तहत कुछ विशिष्ट बीमारियों के इलाज का दावा करना प्रतिबंधित है। उल्लेखनीय है बाबा रामदेव और पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट भी इससे पहले चेतावनी दे चुका है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख