dipawali
✕

पीओके में बढ़े आतंकी शिविर, 475 आतंकी घुसपैठ की फिराक में

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (08:57 IST)
उधमपुर। सेना के एक शीर्ष कमांडर ने दावा किया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ गई है। 
 
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबु ने कहा, पीओके से 475 आतंकवादी भारत सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सेना ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 144 आतंकियों को मार गिराया है।
 
उन्होंने कहा कि सेना के अलावा, राज्य सरकार को अपना काम करना होगा और इसके बाद यहां से आतंकवाद को शीघ्र समाप्त करना आसान होगा। 
 
जब उनसे पूछा गया कि क्या सेना को कश्मीर में अभियान चलाने के लिए राजनीतिक प्रोत्साहन और सशक्तिकरण की जरूरत है तो उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से ऐसा है। कोई भी काम जो सेना करती है वह आधी राजनीतिक इच्छा शक्ति और निर्देश से होता है। सेना अपने आप से कुछ भी नहीं करती ।'

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

UP BJP की जंबो प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह भी शामिल

पीएम मोदी ने महिला से कहा- थैंक्यू तो योगी जी को बोलो...

अगला लेख