dharma sangrah

हमला करने में बहुत ही 'भयंकर' है Apache AH-64E हेलीकॉप्टर

Updated: मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (13:45 IST)
वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा कि अपाचे एएच 64 ई (Apache AH-64E) हेलीकॉप्टर का भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होना इसके आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह दुनिया के सबसे भयंकर हमला करने वाले हेलीकॉप्टरों में से एक है।
 
धनोआ ने कहा कि अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को एमआई-35 फ्लीट की जगह इस्तेमाल के लिए खरीदा गया है। साथ ही इसमें गोलाबारी करने, रॉकेट और अन्य गोला-बारूद को छोड़ने की क्षमता है। यह हवाई युद्ध के दौरान कई काम एक साथ कर सकने वाली अत्याधुनिक तकनीकी से लैस है।
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इन विमानों को विशेष रूप से भारतीय वायुसेना के सटीक मानकों के अनुरूप निर्मित किया गया है। मुझे इस बात से खुशी है कि इन 8 हेलीकॉप्टरों को निर्धारित समय पर वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया है। अपाचे एएच-64ई दुनिया के सबसे उन्नत बहु-भूमिका वाले लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं और अमेरिकी सेना इनका इस्तेमाल करती है।
वायुसेना ने 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति के लिए वर्ष 2015 में अमेरिकी सरकार और बोइंग लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। बोइंग लिमिटेड ने 27 जुलाई को 4 अपाचे हेलीकॉप्टरों को वायुसेना को सौंप दिया था।

एक समारोह में मंगलवार को अपाचे एएच-64ई हेलीकॉप्टरों को पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर वायुसेना के बड़े में शामिल किया गया। बोइंग ने समारोह में हेलीकॉप्टर की प्रतीकात्मक चाबी वायुसेना प्रमुख को सौंपी।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

अगला लेख