dharma sangrah
✕

अंत्योदय एक्सप्रेस के यात्री चुकाएंगे 15 प्रतिशत अधिक किराया

Updated: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (10:03 IST)
नई दिल्ली। अंत्योदय एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले आम यात्रियों को करीब 15 प्रतिशत अतिरिक्त अधिक किराया देना पड़ेगा। अंत्योदय एक्सप्रेस पूरी तरह से अनारक्षित सुपरफास्ट ट्रेन सेवा है, जिसे व्यस्त मार्गों पर शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
 
वाटर प्यूरीफायर, मोबाइल फोन चार्जिंग प्वाइंट और अग्निशमन जैसी अन्य सुविधाओं से लैस पहली अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन इस महीने से मुंबई से टाटानगर के बीच चलेगी। अंत्योदय के डिब्बों में अपशिष्ट का निस्तारण के लिए जैव शौचालय बनाया जाएगा।
 
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक भीड़भाड़ वाले लंबे मार्ग वाले गंतव्यों पर जाने के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस के लिए दो ट्रेन तैयार हैं। पहली ट्रेन मुंबई से टाटा के बीच चलेगी जबकि दूसरी ट्रेन एर्नाकुलम से हावड़ा के बीच चलेगी।
 
हालांकि, अधिकारी ने बताया कि अंत्योदय एक्सप्रेस का किराया मेल एक्सप्रेस किरायों से थोड़ा अधिक होगा। उन्होंने बताया कि किराए की रूपरेखा अभी तैयार नहीं की गई है लेकिन यह नियमित किराए से करीब 10 से 15 प्रतिशत अधिक होगा।(भाषा) 
Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, सामने आया साजिश का सच

अगला लेख