Hanuman Chalisa

बिहार में ये क्‍या हो रहा, 1 और पुल ढहा, 1 सप्‍ताह में 5वीं घटना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 29 जून 2024 (01:02 IST)
Another bridge collapsed in Bihar : बिहार में पुल ढहने की एक और घटना सामने आई है, जो एक सप्ताह से भी कम समय में राज्य की पांचवीं ऐसी घटना है। ताजा घटना प्रदेश के मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र में सामने आई है, जो राज्य के उत्तरी छोर पर नेपाल की सीमा पर स्थित है। तेजस्वी यादव ने ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा।
 
अधिकारियों ने हालांकि इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन ग्रामीण निर्माण विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया की है कि कुछ दिन पहले पुल का एक खंभा बह गया था। ग्रामीण निर्माण विभाग को 75 मीटर लंबे पुल के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि इस पुल का निर्माण लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से भुतही नदी पर किया जा रहा है।
ALSO READ: बिहार में एक और पुल गिरा, कोई हताहत नहीं
सूत्रों ने दावा किया कि जिला प्रशासन को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है, वहीं संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। दो वर्ष से अधिक समय से निर्माणाधीन इस पुल के ढह जाने का वीडियो सार्वजनिक हुआ है।
<

???? दिन के अंदर बिहार में यह ????वाँ पुल गिरा है।

मधुबनी-सुपौल के बीच भूतही नदी पर वर्षों से निर्माणाधीन पुल गिरा। क्या आपको पता लगा? नहीं तो, क्यों? बूझो तो जाने? #Bihar #Bridge pic.twitter.com/IirnmOzRSo

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 28, 2024 >
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, बिहार में एक और पुल ढह गया। आपको पता चला? अगर नहीं, तो बताइए क्यों? (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

LIVE: राहुल गांधी बोले, छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, CJP की युवाओं से अपील

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

अगला लेख