Daily Horoscope
✕

अन्ना हजारे बोले अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार पर- तो करूंगा इस्तीफे की मांग

Updated: मंगलवार, 9 मई 2017 (17:06 IST)
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप अगर साबित हुए तो वह उनके इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठेंगे।
 
हजारे ने हालांकि यह भी कहा कि दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के खिलाफ घूस के आरोप उन्हें मंत्री पद से हटाए जाने के बाद लगाए हैं।
 
भष्ट्राचार के खिलाफ जंग छेड़ने वाले अन्ना ने कहा, 'पूर्व मंत्री ने केजरीवाल के खिलाफ जो कुछ भी कहा वो सिर्फ मंत्री पद से हटाए जाने के बाद कहा। जब कथित तौर पर रूपयों का लेनदेन हुआ और वह मंत्री थे तो उन्होंने अधिकारियों को सचेत क्यों नहीं किया?'
 
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने गांव रालेगण सिद्धि में अपने घर पर हजारे ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस मामले में पूरी जांच होनी चाहिए। अगर केजरीवाल दोषी पाये गये तो मैं खुद जंतर-मंतर पर धरने पर बैठूंगा और उनके इस्तीफे की मांग करूंगा।' इससे पहले अन्ना ने कहा था कि उन्हें केजरीवाल पर लगे रुपए लेने के आरोपों से दुख पहुंचा है। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख