manglik dosh calculator
✕

बाहुबली आनंद मोहन जेल से रिहा, रिहाई पर क्यों उठ रहे हैं सवाल

Updated: गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 (13:21 IST)
Anand Mohan released from jail : बाहुबली आनंद मोहन गुरुवार सुबह बिहार की सहरसा जेल से रिहा हो गए। पहले कहा जा रहा था कि उन्हें दोपहर में रिहा किया जाएगा। आनंद मोहन की रिहाई जेल सजा क्षमादान आदेश के तहत हुई है। हाल में बिहार सरकार ने जेल नियमावली में बदलाव किया था, जिससे मोहन समेत 27 अभियुक्तों की समयपूर्व रिहाई का मार्ग प्रशस्त हुआ।

वहीं, दिवंगत आईएएस की पत्नी उमा कृष्णैया ने आनंद मोहन को रिहा करने के बिहार सरकार के फैसले पर निराशा जाहिर की है। आनंद मोहन की रिहाई के फैसले खिलाफ पटना हाईकोर्ट में PIL दाखिल की गई है। इसमें जेल मैनुअल में हुए बदलावों को निरस्त करने की मांग की गई है। हालांकि राजद ने कहा है कि जो हो रहा है नियमों के तहत हो रहा है। 
 
गोपालगंज के डीएम कष्णैया की हत्या के मामले में आनंद मोहन को 2007 में फांसी की सजा हुई थी। बाद में इस सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया। 

ALSO READ: बिहार में बाहुबली आनंद मोहन सिंह के आगे क्यों नतमस्तक नीतीश सरकार?
बाहुबली आनंद मोहन सिंह से दोस्ती का फर्ज निभाते हुए पिछले दिनों सुशासन बाबू की छवि वाले नीतीश कुमार ने अपनी ही सरकार के 12 साल पहले के नियम में अचानक बदलाव कर देते हैं और आनंद मोहन की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो जाता है। नीतीश सरकार ने बिहार जेल नियमावली, 2012 के नियम 481(1) क में संशोधन कर 'काम पर तैनात सरकारी सेवक की हत्या' इस वाक्यांश को ही नियम से हटा दिया। जिसका सीधा फायदा कलेक्टर की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे आनंद मोहन सिंह को मिला और उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया।
 
सुशासन बाबू की छवि रखने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने इस फैसले से अचानक से विवादों के घेरे में आ गए है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सरकार के  फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि  राज्य सरकार ने पूर्व सांसद आनंद मोहन के बहाने अन्य 26 ऐसे दुर्दांत अपराधियों को भी रिहा करने का फैसला किया, जो एम-वाई समीकरण में फिट बैठते हैं और जिनके बाहुबल का दुरुपयोग चुनावों में किया जा सकता है। गंभीर मामलों में दोषसिद्ध अपराधियों की रिहाई का फैसला असंवैधानिक और अनाश्यक है।
 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वो बेचारे तो बलि के बकरा हैं। वो तो इतनी सजा भोगे हैं आनंद मोहन की रिहाई को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं लेकिन आनंद मोहन के आड़ में जो काम किया है इस सरकार ने, उसे समाज कभी माफ नहीं करेगा।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

अगला लेख