Hanuman Chalisa

'क्रूर, लेकिन सटीक’... आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट से लोगों के सिर चकरा गए!

Updated: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (18:10 IST)
कोरोना ने कई चीजों के साथ दुनिया की सैर को भी खत्‍म कर दिया है। ऐसे में सारा पर्यटन बंद है, घूमना-फि‍रना और यात्राएं बंद हैं। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के बीच यात्रा करना काफी जोखिम भरा है।

वायरस को रोकने के लिए जितना संभव हो सके घर के अंदर रहना जरुरी है। ऐसे में व्यवसायी आनंद महिंद्रा ट्विटर फॉलोअर्स को अपने अगले हॉलिडे डेस्टिनेशन को तय करने में मदद कर रहे हैं।

उन्होंने ट्विटर पर एक गेम शेयर किया। आपको सुनकर बड़ा अजीब सा लग रहा होगा, कि महामारी में आनंद महिंद्रा घूमने के लिए सुझाव कैसे दे सकते हैं। लेकिन यही तो ट्विस्ट है।

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष ने एक गणितीय गेम साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया जो उनके फॉलोअर्स को यह तय करने में मदद करेगा कि क्या उन्हें यात्रा करनी चाहिए। उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि देश के नामों के पीछे नंबर लिखे हैं। उदाहरण के लिए, एक के बगल में न्यूजीलैंड है, दो के बगल में मेक्सिको है, तीन कनाडा है। और ऐसे ही आगे भी देशों के नाम लिखे हैं।

उन्होंने जो पोस्ट शेयर की, उसमें उन्होंने लोगों से एक और नौ के बीच किसी भी संख्या को चुनने के लिए कहा। चुने गई संख्या को तीन से गुणा करने को कहा। फिर उसमें तीन एड करने को कहा और उसको फिर तीन से गुणा करने को कहा। जो दो संख्या बनीं, उसको जोड़ने को कहा। जुड़ने वाला जो नंबर बनता है, उस देश में आप घूम सकते हैं।

आपको क्या मंजिल मिली? इस पहेली में चतुर मोड़ यह है कि चाहे आप पहले चरण में कोई भी संख्या चुनें, अंतिम उत्तर हमेशा 9 होगा- जो है कि ‘घर पर रहें’ है।

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

MP Police Promotion: पुलिस जवानों ने CM मोहन यादव का जताया आभार, बोले- प्रमोशन से बढ़ा हौसला, CM ने कही बड़ी बात

Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

अगला लेख