Daily Horoscope
✕

अमृतपाल सिंह आज लेगा सांसद के रूप में शपथ, दिल्ली ले जाएगी पुलिस

Updated: शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (10:50 IST)
Amritpal Singh will take oath as MP today : पंजाब पुलिस की 8 सदस्यीय टीम जेल में बंद कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को सांसद के रूप में शपथ ग्रहण के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली लेकर जाएगी। पंजाब के खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने वाले सिंह को शपथ ग्रहण के लिए 4 दिन की पैरोल दी गई है।
ALSO READ: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मां को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंजाब के खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने वाले सिंह को शपथ ग्रहण के लिए चार दिन की पैरोल दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बृहस्पतिवार दोपहर यहां पहुंची थी।
ALSO READ: परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं
टीम डिब्रूगढ़ की जेल में बंद सिंह को शुक्रवार को शपथ ग्रहण के लिए विशेष विमान से नई दिल्ली लेकर जाएगी। सिंह के वकील राजदेव सिंह खालसा ने कहा कि शपथ ग्रहण के लिए सिंह को सैन्य विमान से दिल्ली ले जाया जाएगा। पंजाब में अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी पैरोल आदेश में निर्धारित शर्तों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रहने के दौरान सिंह, उनके रिश्तेदार या परिवार के सदस्य मीडिया में कोई बयान नहीं देंगे।
 
सिंह को पिछले साल 23 अप्रैल को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था। सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का प्रमुख है। वह अपने नौ सहयोगियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में बंद है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख