dharma sangrah

82 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है अम्फान, ओडिशा में भारी बारिश

Updated: बुधवार, 20 मई 2020 (08:31 IST)
नई दिल्ली। महाचक्रवात ‘अम्फान’ के 82 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है और आज इसके ओडिशा तट से टकराने की आशंका है। राज्य के कई जिले में भारी बारिश हो रही है जबकि राज्य सरकार ने संवेदनशील एवं निचले इलाकों को खाली कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
 
बुधवार की दोपहर या शाम तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के बीच दीघा और हटिया द्वीप के बीच से गुजरने की संभावना है तथा तूफान में हवाओं की गति निरतंर 155 से 165 किलोमीटर प्रति बनी रहेगी, जो बीच-बीच में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
 
मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि अम्फान दशक का सबसे बड़ा तूफान है। ऐसा अनुमान है कि यह 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तट पर पहुंचेगा जो चक्रवाती तूफान की पांचवीं श्रेणी के बराबर होगा।
 
मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के असर से ओडिशा के पुरी, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और खुर्दा जिलों के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है तथा धीरे-धीरे हवा और बारिश की रफ्तार बढ़ सकती है।
 
11 लाख लोगों को निकालने की व्यवस्था: विशेष बचाव आयुक्त पीके जेना ने कहा कि निचले इलाकों, तटीय जिलों में कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है और यह काम शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एहतियाती कदम के तौर पर 11 लाख लोगों को निकालने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि गजपति जिले के कुछ क्षेत्रों से भी भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर लोगों को हटाया जा रहा है।
 
NDRF की 53 टीमें तैनात : राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि एनडीआरएफ ‘अम्फान’ को हल्के में नहीं ले रहा है क्योंकि ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत बंगाल की खाड़ी में आए प्रचंड चक्रवातीय तूफान का सामना कर रहा है।
 
प्रधान ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण घटनाक्रम है क्योंकि 1999 में ओडिशा तट पर आए प्रचंड चक्रवातीय तूफान के बाद यह उस श्रेणी का दूसरा तूफान है। NDRF ने राहत और बचाव कार्य के लिए अपनी 53 टीमों को तैनात किया है।
 
मौसम विभाग का अलर्ट : भारत के मौसम विभाग ने इलाके के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और मछुआरों को सलाह दी है कि वो अगले 24 घंटों के लिए दक्षिण बंगाल की खाड़ी में न जाएं और 18 से 20 मई तक उत्तर बंगाल की खाड़ी में न जाएं।
 
मौसम विभाग का कहना है कि ऐसी आशंका है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से यह तूफान गुजरेगा और पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से 20 मई की दोपहर को गुज़रेगा, तब यह बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान होगा।
 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख