dharma sangrah
✕

मुंबई में अमित शाह की सुरक्षा में सेंध, सांसद का PA बनकर काफिले में घुसा

Updated: गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (10:35 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। 2 दिन के दौरे पर मुंबई आए गृहमंत्री के काफिले में एक सांसद का पीएम बनकर एक शख्स घुस गया। वह शाह के इर्द-गिर्द घंटों तक घूमता रहा। पुलिस ने इस मामले में धुले के हेमंत पवार को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बताया। उसके पास गृह मंत्रालय का ID कार्ड का पट्टा भी था, जिसे पहनकर वो गृहमंत्री के काफिले के साथ घूमता रहा। पुलिस ने हेमंत पवार को आईपीसी की धारा 170 और धारा 171 के तहत गिरफ्तार किया है।
 
5 सितंबर को अमित शाह मुम्बई दौरे पर थे। लालबाग के राजा का दर्शन करने के बाद वे महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक करने के लिए देवेन्द फडणवीस के सरकारी बंगले सागर पर गए थे।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी ये अनजान शख्स ब्लेजर पहनकर घूमता दिखा। इस शख्स पर शक होने के बाद गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय का ID कार्ड पहने शख्स ने अपनी असली पहचान छिपाई। आरोपी पवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे 5 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

अगला लेख