Daily Horoscope
✕

राम मंदिर बनाना सरकार का काम नहीं-अमित शाह

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (16:24 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाना हमारा (सरकार का) काम नहीं है। हालांकि उन्होंने फैसले में देरी के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।
 
अमित शाह ने कहा कि हम चाहते हैं कि मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आए। एबीपी न्यूज से बात करते हुए शाह ने कहा कि अयोध्या मामले में शीर्ष अदालत का जो भी फैसला होगा, हम उसे मानेंगे। संभवत: इस मामले में फैसला पहले ही आ जाता, लेकिन कपिल सिब्बल और कांग्रेस पार्टी ने कोर्ट में कहा था कि चुनाव से पहले इस पर निर्णय नहीं आना चाहिए।

ALSO READ: नरसिंहराव ने कहा था- अयोध्या में मंदिर था, जमीन हिन्दुओं को दे दो...
गृहमंत्री ने कहा कि मंदिर सरकार को नहीं बनाना है। मंदिर बनाने के लिए जिस ट्रस्ट के पास जमीन जाएगी या फिर सुप्रीम कोर्ट का जो भी आदेश होगा उसी के अनुरूप कार्रवाई होगी। कोर्ट का फैसला सबको स्वीकार करना ही पड़ता है। 

ALSO READ: राम मंदिर को लेकर बड़ी खबर, 18 अक्टूबर तक पूरी हो सकती है सुनवाई
पूरे देश में एनआरसी : शाह ने कहा कि एनआरसी सिर्फ असम में नहीं बल्कि पूरे देश में लागू होना चाहिए। देश के नागरिकों का रजिस्टर होना वक्त की जरूरत है। कश्मीर में मानवाधिकार की बातें करने वालों पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि ऐसे लोगों को कश्मीर में मारे गए लोगों के मानवाधिकार क्यों नजर नहीं आते। 
 
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले पर शाह ने कहा कि यह अस्थायी था और जब हमारी सरकार आई तो हमने इसे हटा दिया। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख