Hanuman Chalisa
✕

शाह का दावा, लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण

Updated: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (12:24 IST)
हैदराबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार अमित शाह ने यह बात हैदराबाद में यह बात पार्टी के नेताओं के साथ एक बैठक में कही। हालांकि बाद में इसका खंडन भी आ गया।
 
इस बयान पर इसलिए भी भरोसा किया जा सकता है क्योंकि शुक्रवार को ही यूपी शिया वक्फ बोर्ड के प्रमुख वसीम रजा ने कहा था कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ था और वहां राम मंदिर ही बनेगा। साथ ही शिया बोर्ड ने अदालत में कहा कि मुस्लिम हिस्से की जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए दान कर देना चाहिए। 
 
अमित शाह ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक में कहा कि चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कदम उठा लिए जाएंगे। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी. शेखरजी ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए बताया कि यह मीटिंग भाजपा के तेलंगाना राज्य के कार्यालय में हुई थी।
 
भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर बवाल मच गया इस पर तेलंगाना के भाजपा नेता एनआर राव ने एक बयान जारी कर कहा कि अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण की बात नहीं कही।
 
राव ने कहा कि अमित शाह ने बैठक में कहा था कि भाजपा राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन फिलहाल यह मामला न्यायालय के अधीन है। व्यक्तिगत रूप से वह चाहते हैं कि राम मंदिर बने। अदालत और अन्य जगह बन रही परिस्थिति के अनुसार इसकी प्रक्रिया 2019 चुनाव से पहले शुरू होने की पूरी उम्मीद है। 
 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकट 1500 से 80 हजार तक, 8 लाख में टेबल, 7 करोड़ के टिकट बिके

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख