Hanuman Chalisa

अमित शाह ने कहा- 70 साल का काम मोदी सरकार ने 3 साल में कर दिखाया

Updated: गुरुवार, 25 मई 2017 (08:17 IST)
हैदराबाद। भाजपा प्रमुख अमित शाह ने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गईं कल्याण एवं विकास योजनाओं को रेखांकित करते हुए बुधवार को कहा कि इस सरकार के प्रदर्शन पर सवाल उठाने वालों को पहले यह जवाब देना चाहिए कि दशकों तक सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने क्या किया?
 
उन्होंने कहा कि उनके पास 3 साल पहले केंद्र में सत्ता में आने के बाद से राजग सरकार द्वारा शुरू की गई 106 योजनाओं की सूची है। लगभग हर 15 दिनों में 1 योजना लागू की गई।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा नीत सरकार से यह पूछा था कि वह सत्ता में 3 साल तक रहने के बाद किस बात का जश्न मना रही है, क्योंकि उसके पास दिखाने के लिए अब 'टूटे वादे' और 'खराब प्रदर्शन' के सिवाय कुछ नहीं है। राहुल गांधी के इस बयान का स्पष्ट जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि लोग यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने 70 साल क्या किया।
 
इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने राज्य को केंद्र द्वारा दी गई निधियों के संबंध में दिए गए बयान को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मंगलवार को माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि शाह द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़े सही साबित होते हैं तो वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।
 
शाह ने मंगलवार को कहा था कि राजग सरकार विभिन्न मदों के तहत तेलंगाना को वार्षिक आधार पर अतिरिक्त 20,000 करोड़ रुपए दे रही है। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख