dharma sangrah
✕

मोदी सबसे ज्यादा काम करने वाले प्रधानमंत्री, समझा गांव, गरीब और किसान का दर्द : अमित शाह

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (14:34 IST)
नई  दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने नरेन्द्र मोदी को देश में अब तक का सबसे अधिक काम करने वाला प्रधानमंत्री करार देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में देश को भ्रष्टाचार विहीन, कड़े फैसले करने वाली और गरीब-गांव-किसानों के हितों को समझने वाली सरकार मिली है। 
 
शाह ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों से 'सबका साथ-सबका विकास' के सूत्र को चरितार्थ किया है। भारत आज सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनकर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। प्रभावी विदेश नीति देने के साथ ही राष्ट्रीय हितों पर आधारित रक्षा नीति अपनाई है। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने एक भी घोटाले के बिना लाखों-करोड़ रुपए की ढांचागत परियोजनाएं पूरी की हैं। मोदी सरकार ने ही देश में पहली बार कृषि बजट को दोगुना किया है। साथ ही स्व-रोजगार को बढ़ावा देकर करोड़ों लोगों को रोजगार देने का काम किया है। सीमाओं की सुरक्षा पर भी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' की नीति है, सबसे ज्यादा आतंकवादी इसी सरकार के कार्यकाल में मारे गए हैं।
 
शाह ने कहा कि विपक्ष का एक ही एजेंडा है मोदी जी और भाजपा को हटाओ लेकिन भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा है देश से अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और गरीबी को हटाकर स्थिरता और विकास प्रदान करना। मोदी सरकार ने परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति को बदलकर "पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस" को आगे बढ़ाने का काम किया है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

अगला लेख