dharma sangrah
✕

दुनिया की हर समस्या का समाधान है हिंदू धर्म में: अमित शाह

Updated: सोमवार, 29 जून 2015 (08:17 IST)
अहमदाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हिंदू धर्म में दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है।
 
amit shah
शाह ने रविवार को यहां गुजरात विश्वविद्यालय के सभागार में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुस्तक ‘ट्रांसेंडेंस : माय स्पिरिच्युअल एक्सपीरियंसिस विद प्रमुख स्वामीजी’ के विमोचन के मौके पर कहा, ‘हिंदू धर्म में दुनिया की समस्त समस्याओं का समाधान है। मैं जन्म से हिंदू हूं, इसलिए यह नहीं कह रहा।’
 
सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में कानून कार्यवाही के चलते दो साल तक गुजरात में अपने प्रवेश पर पाबंदी का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, ‘जब मैंने दो साल तक मुश्किलों का सामना किया तो मैं भारत में हर धार्मिक स्थल पर गया। उस अवधि में, मैंने सभी ज्योतिर्लिंगों से, शक्तिपीठों से आशीर्वाद प्राप्त किए और केवल गुजरात के सोमनाथ मंदिर नहीं आ सका।’ शाह को पिछले साल दिसंबर में सोहराबुद्दीन मामले में आरोप मुक्त कर दिया गया था।
 
शाह ने कहा कि स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामीजी ने हिंदू परंपरा को नया स्वरूप दिया।
 
इस मौके पर कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने कहा, ‘राज दंड से ज्यादा महत्वपूर्ण धर्म दंड होता है और इससे जनता को खुशी मिल सकती है।’ (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला