dharma sangrah
✕

अमित शाह ने कहा- दिसंबर के पहले हफ्ते में होगा गुजरात चुनाव

Updated: सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (15:28 IST)
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोरबंदर में 'गुजरात गौरव यात्रा' के दौरान अमित शाह ने कहा कि गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव दिसंबर के पहले हफ्ते में होंगे।

ALSO READ: अमित शाह ने कहा- कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने गुजरात को अपमानित किया
 
लोग सवाल उठा रहे हैं कि चुनाव आयोग ने अभी तक गुजरात चुनाव की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है ऐसे में उनके इस बयान के क्या मायने निकाले जाएं? प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल 22 जनवरी, 2018 तक है।
 
अमित शाह ने अपनी इस बड़ी घोषणा के दौरा राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'राहुल को गुजराती चश्मे पहनने की जरूरत है जो इटली में ना बनी हो। इसके बाद ही उन्हें गुजरात में विकास दिखाई देगा। अगर राहुल को गुजरात के सपने आते हैं तो उनको पूरा करने के लिए इटली नहीं पोरबंदर आना पड़ेगा।'
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हालिया गुजरात दौरे के दौरान तंज कसते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक के बाद एक, इतने झूठ बोले की विकास पागल हो गया। अब इसे इलाज की जरूरत है।
 
जवाब में गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार का बिगुल फूंकते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात गौरव यात्रा की शुरुआत कर की। इस यात्रा की शुरुआत करमसद से हुई, जो लौह पुरुष सरकार वल्लभ भाई पटेल का जन्मस्थान है। (एजेंसी)
Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

LIVE: पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

अगला लेख