kundali milan
✕

अमित शाह बोले- केजरीवाल सरकार ने किया सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार

Updated: शनिवार, 25 मार्च 2017 (15:03 IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले प्रदेश की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल में मोदी सरकार पर एक भी आरोप नहीं लगा जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार में दिल्ली में भ्रष्टाचार फलफूल रहा है।
 
दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से जो वादे किए थे, उन्होंने वे वादे क्यों नहीं निभाए।
 
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री से सवाल किया कि महिलाओं की सुरक्षा का क्या हुआ? शाह ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जितना भ्रष्टाचार आप पार्टी ने इतने कम समय में किया है, उतना भ्रष्टाचार किसी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब चुनाव का मौसम आता है तो केजरीवाल वादों की झड़ी लगा देते हैं, लेकिन उसके बाद उनको दिल्ली वाले ढूंढते रह जाते हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिए तीन पेज के वादे किए थे लेकिन उनमे से कोई वादा पूरा नहीं किया। शाह ने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव में वादे तो दिल्ली की जनता से किए लेकिन वे कभी गोवा में तो कभी पंजाब में मिले।
 
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आप के कार्यकाल में जल बोर्ड में भी घोटाला हुआ। मंत्री फर्जी डिग्री मामले में आरोपी बनाए जाते हैं, प्रदेश सरकार के मंत्री पर बलात्कार के आरोप लगते हैं। एक के बाद एक आप के 13 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज होते हैं, कई विधायक जेल जाते हैं। लेकिन आप पार्टी अपने इन विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं करती।
 
उन्होंने कहा कि अगर आप में जरा भी नैतिकता बची है तो वह अपने 13 विधायकों पर कार्रवाई करें। शाह ने कहा कि केजरीवाल ने 13 वादे किए लेकिन तीन वादे भी पूरे नहीं किए। केजरीवाल हर जगह हारने का रिकॉर्ड बना रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम 2019 में अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे, अपना काम लेकर जाएंगे जो हमने जनता से किए अपने वादे पूरे किए।
 
सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि देश और सेना पर सीमा पार से प्रायोजित हमले हो रहे थे। देश की सेना हताश थी। प्रधानमंत्री ने सेना को कार्रवाई की पूरी छूट दी। सेना ने सीमापार सर्जिकल स्ट्राइक किया। उन्होंने कहा कि हमने अर्थतंत्र को मजबूत करने की बात कही थी और आज देश का अर्थतंत्र सबसे तेजी से बढ़ने वाला है।
 
शाह ने कहा कि हर गांव में बिजली की बात कही थी और हम इस दिशा में ठोस पहल कर रहे हैं। 2 करोड़ गरीब महिलाओं तक उज्जवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पहुंचाया। स्टैंड अप और स्टार्ट अप इंडिया को शुरू कर देश में नई कार्य संस्कृति बनाई।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने एमसीडी चुनाव में सभी नए चेहरों को टिकट देने का ऐलान किया है, जिसके लिए पार्टी को अब तक करीब 33 हजार आवेदन भी मिल चुके हैं। दिल्ली में 23 अप्रैल को नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 26 अप्रैल को नतीजे आ जाएंगे। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोगों को दिल्ली सरकार के घोटाले बताने और एमसीडी चुनाव में भाजपा की जीत का परचम लहराने को कहा। (भाषा)

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख