shradh paksha
✕

दुल्हन की तरह सजा लखनऊ, अमित शाह का भव्य स्वागत

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2017 (13:11 IST)
लखनऊ। लोकसभा के 2019 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। शाह के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
 
शाह के स्वागत के लिए हवाई अड्डे से कार्यक्रम स्थल इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान करीब 20 किलोमीटर की दूरी को होर्डिंग्स, पार्टी की झंडियों और बैनरों से पाट दिया गया है। ज्यादातर होर्डिंग्स में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र लगे हैं। होर्डिंग्स लगवाने वाले नेताओं ने भी अपने चित्र लगा रखे हैं।
 
प्रमुख चौराहों, पार्टी के प्रदेश मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को पार्टी के झंडे के रंग की झंडियां लगाई गई हैं।
 
हवाई अड्डे पर शाह की अगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, स्वाति सिंह और श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई वरिष्ठ मंत्री तथा नेताओं ने की।
 
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूती देने के लिए शाह पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं। 92 दिन के इस दौरे को 'प्रवास' नाम दिया गया है। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर जनता की नब्ज टटोलने में लगे हैं। इसी सिलसिले में वह आज यहां पहुंचे।
 
पार्टी के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक ने बताया कि इस दौरान शाह पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शाह आज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों से मुलाकात करेंगे। पार्टी कार्यालय में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ रात्रि भोज भी करेंगे।
 
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटों में से भाजपा और उसके समर्थक दलों के पास 73 सीटें हैं। भाजपा 2019 के चुनाव में इन सीटों को बढाना चाहती है, इसलिए पार्टी अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेताओं के तूफानी दौरे लगा रही है।
 
शाह की एक झलक पाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम हवाई अड्डे के बाहर डटा रहा। उनके हवाई अड्डे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाने के रास्ते में भी कार्यकर्ता खड़े रहे। उनके काफिले के गुजरते समय कार्यकर्ता झंडे और हाथ हिलाकर अभिवादन करते देखे गए। शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किए गए हैं। (वार्ता)
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख