sawan somwar

अमित शाह बोले, कर्नाटक में भाजपा की सुनामी

Updated: मंगलवार, 27 मार्च 2018 (07:20 IST)
शिवमोगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में उनकी पार्टी के पक्ष में सुनामी है और यह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को न सिर्फ हराएगी बल्कि उसे जड़ से उखाड़ देगी। उन्होंने विविध मोर्चे पर सिद्धरमैया सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि उसने लोगों से दूरी बना ली।
 
शाह ने कहा कि गुजरात के चुनाव के बाद यह मेरा कर्नाटक का दौरा है। यहां पर अदभुत उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले मैं कहता था कि भाजपा की लहर है। अब मैं कहता हूं कि यह सुनामी है। 
 
वह भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा के गृह जिले में रैली को संबोधित कर रहे थे। राज्य में आगामी चुनाव में येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जा रहा है। कर्नाटक में दो दिवसीय दौरा कर रहे शाह ने कहा कि पांच साल में सिद्धरमैया सरकार ने लोगों और विकास से दूरी बना ली। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चार दिवसीय दौरे के समापन के एक दिन बाद कर्नाटक आए शाह ने कहा, 'राहुल गांधी दौरा कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार राज्य में आएगी।' उन्होंने कहा, '2014 के बाद के रिकार्ड देखें।' उन्होंने केंद्र में सत्ता में आने के बाद भाजपा की जीत का हवाला दिया।
 
शाह ने कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू कश्मीर, मणिपुर, असम, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि मोदी का यह विजयरथ कर्नाटक पहुंच चुका है। अब क्या होगा? हम उन्हें केवल हराएंगे ही नहीं बल्कि कांग्रेस को उखाड़ फेंकेंगे।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार साल में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा/आरएसएस के 20 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। पूर्व में पीएफआई ने हत्याओं में उसकी संलिप्तता के भाजपा के आरोपों को खारिज किया था। 
 
शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब लोगों की जिंदगी संवारने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। लेकिन कर्नाटक में यह नहीं पहुंच रहा। मोदी सरकार हाई टेंशन लाइन की तरह है। इससे सीधे बिजली लेना संभव नहीं है। आपको एक ट्रांसफार्मर की जरूरत है। हालांकि सिद्धरमैया सरकार का ट्रांसफार्मर जल चुका है। ऐसे ट्रांसफार्मर को हटा देना चाहिए। (भाषा) 

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के 6 चेहरों को जगह, गजेंद्र पटेल महामंत्री, कविता पाटीदार मंत्री, बंशीलाल गुर्जर बनें किसान मोर्चा अध्यक्ष

अगला लेख