Daily Horoscope
✕

अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, मूर्खता के लिए एक ही जगह और वह कांग्रेस है...

Updated: शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (14:22 IST)
नई दिल्ली। भीमा-कोरेगांव मामले में सोशल एक्टिविस्टों की नजरबंदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हमले के जवाब में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मूर्खता के लिए केवल एक ही जगह है और वह कांग्रेस है।

उल्लेखनीय है कि भीमा-कोरेगांव मामले में पांच एक्टिविस्टों को नक्सल कनेक्शन के आरोप में नजरबंद किए जाने के बाद राहुल ने कटाक्ष किया था कि भारत में केवल एक ही एनजीओ के लिए जगह है और वह आरएसएस है। उन्होंने कहा था कि सभी NGO को बंद कर दो। एक्टिविस्टों को जेल में डाल दो, जो शिकायत करे उसे शूट कर दो।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने फैसले में सभी एक्टिविस्टों की नजरबंदी बहाल रखी है साथ ही एसआईटी की उनकी मांग को भी नकार दिया है। अदालत ने महाराष्ट्र पुलिस से जांच जारी रखने को कहा है।

शीर्ष अदालत के फैसले के बाद अमित शाह ने ट्‍वीट कर कहा कि मूर्खता के लिए एक ही जगह है और वह कांग्रेस है। शाह ने भारत के टुकड़े टुकड़े गैंग, माओवाद, फर्जी एक्टिविस्ट और भ्रष्ट तत्वों को लेकर भी राहुल पर कटाक्ष किया।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, उत्तर से दक्षिण भारत तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली! 1000 मीटर तक छाई जहरीली स्मॉग की परत; इन 18 शहरों में 'रेड अलर्ट'

जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल के लिए बढ़ा प्रतिबंध

भारत समेत किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट हुआ ठप्‍प, कौन-कौनसी सर्व‍िस नहीं कर रही काम?

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

अगला लेख