dharma sangrah
✕

धारा 370 कश्मीर को भारत से जोड़ती है या तोड़ती है?

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (18:58 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अब यही क्यों कहा जाता रहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, यह क्यों नहींं पूछा गया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु या देश का अन्य राज्य भारत का अभिन्न हिस्सा है।
 
उन्होंने कहा कि दरअसल, यह सब कश्मीर में धारा 370 के रहने के चलते हुआ। धारा 370 कश्मीर को भारत से जोड़ने से रोकती है। लेकिन, अब यह रुकावट दूर हो गई। इसके लिए मैं अपने नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति को नमन करता हूं।

जम्मू-कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने के सवाल पर शाह ने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने पर इसे राज्य का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीओके पर आज भी हमारा दावा उतना ही मजबूत है।

अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने दर्द सहा है, हम उनके दर्द को समझते हैं। हम उनसे चर्चा करेंगे।
वे 100 रुपए मांगेंगे तो हम उन्हें 110 रुपए देंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि दबाव में आकर वहां से सुरक्षाबलों को नहीं हटाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि बातचीत करते-करते हम 70 साल के हो गए हैं। क्या पाकिस्तान से प्रेरणा लेने वालों से हमें बातचीत करनी चाहिए? शाह ने कहा कि हम इतिहास की गलतियों को नहीं दोहराएंगे।

अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सभी धर्मों के लोग रहते हैं, लेकिन 370 से किसी को भी फायदा नहीं हुआ। 370 हटने से दलितों, महिलाओं और युवाओं को न्याय मिलेगा। उन्होंने 370 से आतंकवाद बढ़ा है क्योंकि यह धारा आतंकवाद का खाद और पानी है।
 
उन्होंने कहा कि अटलजी पूरी जिंदगी 370 के खिलाफ लड़े थे। लोहिया जी ने हमेशा इस धारा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 370 के समर्थक आतंकवाद, गरीबी और अशिक्षा का समर्थन करते हैं। वे विकास विरोधी हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख