dharma sangrah

आतंकवाद पर अमित शाह, दिग्विजय जी आपको सुनना पड़ेगा

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (13:50 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस में नकली आरोपी पकड़े गए थे। कानून के दुरुपयोग की दलील ठीक नहीं है।

शाह ने दिग्गी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का गुस्सा जायज हैं क्योंकि वे चुनाव हारे हैं, लेकिन आपको सुनना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समझौता केस में जज को कुछ नहीं मिला।

UAPA बिल पर चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि आतंकवाद वैश्विक समस्या है। दुनिया के कई देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि समझौता मामले में धर्म विशेष को निशाना बनाया गया। शाह ने सवाल किया कि इस बिल को लेकर विपक्ष क्यों डरा हुआ है?

इससे पहले राज्यसभा में अधिकांश विपक्षी सदस्यों ने विधिविरुद्ध क्रिया कलाप (निवारण) संशोधन विधेयक 2019 के प्रावधानों के दुरुपयोग होने की आशंका जताते हुए इसको प्रवर समिति या स्थायी समिति को भेजने की अपील  की है।

सदन में इस विधेयक पर शुक्रवार को शुरू हुई चर्चा को आगे बढ़ाते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के ए. रीम ने कहा कि इसके प्रावधानों के दुरुपयोग की पूरी संभावना है। इसके मद्देनजर उनका दल इसका विरोध करता है। उन्होंने कहा कि एक पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी को किसी भी राज्य में जाकर किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने का अधिकार दिया जाना सबसे खतरनाक प्रावधान है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्था को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

राजद के मनोज कुमार झा ने कहा कि इस विधेयक की जरूरत नहीं है क्योंकि इसके कुछ प्रावधान बहुत ही डरावने हैं। हिरासत में पूछताछ का अधिकार दिया जाना भी खतरनाक है। किसी को भी आतंकी बताकर गिरफ्तार करने के अधिकार का दुरुपयोग होगा। पहले भी इस तरह के कानून का दुरुपयोग हुआ है।

द्रमुक के पी. वेलसन ने कहा कि उनका दल इस विधेयक का विरोध करता है और इसको प्रवर समिति या स्थायी समिति को भेजने की मांग करता है। आतंकवाद से निपटने की जरूरत है लेकिन किसी पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी को इतना अधिकार दिए जाने का गंभीर परिणाम हो सकता है। इससे संवैधानिक अधिकार का भी दुरुपयोग होगा।
 
पीडीपी के मीर मोहम्मद फैयाज ने कहा कि उनकी पार्टी इसका विरोध करती है क्योंकि इस तरह के कानून का अब तक सबसे अधिक जम्मू-कश्मीर में दुरुपयोग होता रहा है। उन्होंने इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजने की मांग करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में अभी 25 हजार और सेना के जवान भेजने की खबरें आ रही हैं।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 579 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

नेपाल में तबाही के बीच फरक्का बैराज फिर क्यों है चर्चा में

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

अगला लेख