manglik dosh calculator
✕

अंबानी परिवार ने अपने हाथों से गरीब बच्चों को भोजन परोसा

Updated: गुरुवार, 7 मार्च 2019 (16:22 IST)
नई दिल्ली। नीता और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और मोना और रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 9 मार्च से लेकर 11 मार्च तक मुंबई में होने वाली शादी के दौरान कई कार्यक्रम होंगे। शादी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरूआत बुधवार को मुंबई में ‘अन्न सेवा’ से हुई।
 
प्री-वेडिंग और वेडिंग के तमाम कार्यक्रमों के बीच अंबानी परिवार ने अपनी खुशियां मुंबई के वंचित बच्चों के साथ बांटी। आकाश और श्लोका के साथ अंबानी परिवार और मेहता परिवार ने अन्न सेवा में 2000 बच्चों को रात का खाना परोसा। जियो गार्डन्स में धीरूभाई अंबानी स्क्वायर पर इकट्‍ठा हुए ये बच्चे रिलायंस फाउंडेशन के विभिन्न प्रोजेक्ट्‍स से जुड़े हुए हैं।
 
अन्न सेवा का यह कार्यक्रम सिर्फ एक दिन भर के लिए नही था। नीता और मुकेश अंबानी के परिवार ने मुंबई शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में बुधवार से एक सप्ताह तक अन्न सेवा कार्यक्रम चलाने की शुरुआत की। सप्ताह भर बाद एक वर्ष तक मुंबई के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में भोजन के लिए खाद्य सामग्री भी अंबानी परिवार देगा। 
 
अन्न सेवा के मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि हम अपनी खुशी आप सभी के साथ साझा करना चाहते हैं और शहर भर के हजारों बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अयोध्या से जनकपुर धाम का सफर अब बेहद आसान, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

अगला लेख