suvichar
✕

अमरनाथ यात्रा पर 'अलगाववाद' का साया, फिर स्थगित

Updated: शनिवार, 13 जुलाई 2019 (17:32 IST)
जम्मू। अलगाववादियों के बंद के कारण एक सप्ताह में दूसरी बार अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर देना पड़ा है। इससे पहले 8 जुलाई को आतंकी कमांडर बुरहान वानी की तीसरी बरसी पर भी अमरनाथ यात्रा को स्थगित करना पड़ा था।
 
अलगाववादियों के बंद का असर अमरनाथ यात्रा पर देखने को मिला है। बंद के कारण एक दिन के लिए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। शनिवार को अलगाववादियों के संयुक्त संगठन ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने श्रीनगर बंद का आह्वान किया था। यह बंद वर्ष 1931 में 13 जुलाई को श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके में मारे गए करीब 22 लोगों के विरोध में किया गया है।
 
कश्मीर के लोग इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हैं, जबकि जम्मू के लोग इसका विरोध करते हैं क्योंकि यह मामला तत्कालीन महाराजा हरिसिंह के खिलाफ विद्रोह से जुड़ा है। अलगाववादी संगठनों ने लोगों से अनुरोध किया था कि वे शनिवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और इस बंद की कॉल को सफल बनाएं।
 
नतीजतन अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर से यात्रियों का जत्था रोक दिया गया। इससे पहले, 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की बरसी पर भी अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को रवाना होने से रोक दिया गया था।
 
कश्मीर घाटी में शहीदी दिवस पर शनिवार को अलगाववादी संगठनों के साझा मंच ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप के बंद के आह्वान पर श्रीनगर के कई हिस्सों में धारा 144 लागू की गई थी। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया था।
 
कश्मीर घाटी में सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। श्रीनगर शहर के ज्यादातर हिस्सों में पूर्ण बंद रहा। सड़कों पर सन्नाटा था। श्रीनगर के पुराने शहर तथा डाउन टाउन व कई अन्य हिस्सों में प्रदर्शन की आशंका के चलते धारा 144 लागू की गई थी। कश्मीर घाटी में रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया था।

प्रशासन ने शुक्रवार को अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया था। हुर्रियत कॉन्फ्रेस के नेता मुख्तार वाजा सहित हिलाल वार और जावेद मीर को भी उनके घरों पर नजरबंद कर दिया गया था।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख