ganesh chaturthi
✕

अमरनाथ यात्रा के लिए 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, सरकार ने किए विशेष प्रबंध

Updated: सोमवार, 27 मई 2019 (16:56 IST)
जम्मू। 1 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 2019 के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण और हेलीकॉप्टर टिकटों को मिलाकर आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया है। इसमें बैंक शाखाओं में पंजीकरण के साथ हेलीकॉप्टर टिकट पाने के लिए शिवभक्तों की भीड़ पहुंच रही है।
 
गत 1 अप्रैल से शुरू हुई अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया में देशभर की बैंक शाखाओं में 85,000 यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है, जबकि 26,000 यात्रियों ने हेलीकॉप्टर के लिए पंजीकरण करवाया है। हेलीकॉप्टर के टिकट पाने वाले यात्रियों को अग्रिम पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी और उनकी टिकट ही पंजीकरण मानी जाएगी। लेकिन उन्हें कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट लाना जरूरी है।
 
इस बीच इस बार यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेहत की जांच के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। लखनपुर से लेकर बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के बाहर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जम्मू संभाग में कठुआ से बनिहाल तक 36 स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें 1-1 डॉक्टर के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ की भी नियुक्ति होगी।
 
इसी तरह कश्मीर संभाग में 66 स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होंगे। सभी केंद्रों पर दवाइयां व उपकरण भी भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि इनमें विशेषज्ञ डाक्टरों की सेवाएं ली जाएं, विशेषकर बालटाल से भवन और पहलगाम से भवन तक। यात्रा मार्ग जटिल होने के कारण यहां पर श्रद्धालुओं को सांस लेने में दिक्कत होती है। कई बार हृदयाघात के कारण उनकी मौत भी हो जाती है।
 
हालांकि यात्रा से पहले सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद यात्रा मार्ग पर कई बार श्रद्धालुओं की सेहत बिगड़ जाती है। इसे देखते हुए फिजीशियन, आर्थोपैडिशियन और सर्जरी के डॉक्टरों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अलावा मेडिकल कॉलेज जम्मू और श्रीनगर से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं ली जाएंगी।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख