suvichar

'फर्जी' प्रमाण पत्रों पर अमरनाथ यात्रा, इसलिए दगा दे रहा है दिल

Updated: बुधवार, 17 जुलाई 2019 (17:24 IST)
जम्मू। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों का दिल फिर से दगा दे रहा है। नतीजतन यात्रा में शामिल होने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र शक के घेरे में है। यह स्वास्थ्य प्रमाण पत्र कहते हैं कि मरने वाले यात्रा में शामिल होने के लिए फिट थे, तो फिर 17 दिनों में 16 की मौत कैसे हो गई? इस बीच यात्रा में शामिल होने वालों ने सवा 2 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।
 
अब तक इस साल इस यात्रा के दौरान 16 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी की मौत दिल द्वारा दगा दिए जाने के कारण हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन सभी ने अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पेश किए थे, जिनमें उन्हें अमरनाथ यात्रा के लिए फिट बताया गया था। ऐसे में एक अधिकारी का सवाल था कि क्‍या सच में वे फिट थे।
 
इन मौतों को रोकने की खातिर श्राइन बोर्ड ने 75 साल से अधिक आयु वालों की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया है। खाने-पीने के सामान में फास्ट फूड और देसी घी भी प्रतिबंधित है। जहां तक कि स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जा चुका है और इन सबके बावजूद होने वाली मौतें यह जरूर दर्शाती हैं कि सबकी आंखों में धूल झौंकने वाले अभी भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मरने वालों में कम उम्र के लोग भी शामिल थे, जो चौंकाने वाला तथ्य है।
 
अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड द्वारा बार-बार यह प्रचारित किया जाता रहा है कि अमरनाथ यात्रा में वे ही लोग शामिल हों जो शारीरिक तौर पर स्वस्थ हों, लेकिन बावजूद इसके इसे मोक्ष प्राप्ति की यात्रा के रूप में प्रचारित करने का परिणाम यह है कि कई बुजुर्ग अपनी उम्र को छुपाकर भी इसमें शामिल हो रहे हैं और सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि नकली स्वास्थ्य प्रमाण पत्रों के सहारे उनके द्वारा मोक्ष की तलाश की ला रही है।
 
4 साल का रिकॉर्ड टूटा : इस बीच, अमरनाथ दर्शन के मामले में पिछले 4 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। करीब सवा 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पिछले 17 दिनों में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। बुधवार को जम्मू से 4584 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हुआ। श्राइन बोर्ड ने बताया कि पिछले 17 दिनों में 2,25,083 श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर लिए हैं। यात्रा से जुड़े एक अफसर ने बताया कि पिछले 4 साल के पहले हफ्ते में अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की यह सबसे ज्यादा संख्या है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

बिहार में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

अगला लेख