Hanuman Chalisa
✕

सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों के चंदे का मुद्दा उठा सकते हैं नरेंद्र मोदी

Updated: सोमवार, 30 जनवरी 2017 (12:04 IST)
संसद के बजट सत्र से पहले सोमवार को लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन और सरकार की ओर संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है ताकि बजट सत्र में संसद का काम सुचारु रूप से चलाया जा सके। इससे पहले शीतकालीन सत्र में नोटबंदी पर हंगामे के चलते पूरा सत्र बर्बाद हो गया था।
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने संसद के बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया है। सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने सुबह पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में बैठक बुलाई है जबकि लोकसभा अध्यक्ष ने रात्रिभोज पर शाम 7 बजे बैठक बुलाई है।
 
बजट सत्र का पहला हिस्सा 9 फरवरी तक होगा क्योंकि इस दौरान उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्र का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू होगा और 12 अप्रैल तक चलेगा। संसद का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। 31 जनवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण देंगे। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाना है और इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण को भी पटल पर रखा जा सकता।
 
माना जा रहा है कि सरकार की ओर से बुलाई गई बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी चंदे में पारदर्शिता के मुद्दे को उठा सकते हैं। 
 
सदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने भी सभी दलों को विचार-विमर्श के लिए बुलाया है. इसमें सरकरा विपक्ष के साथ मतभेद के मुद्दों पर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करेगी ताकि हंगामे से बचा जा सके। सरकार की ओर से बुलाई गई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति दलों के चुनावी फंडिंग में पारदर्शिता का मुद्दा उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी चुनावी रैलियों में फंडिंग में पारदर्शिता का मुद्दा उठाते रहे हैं। 
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख