ganesh chaturthi
✕

भारत में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट, एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर निगरानी शुरू

Updated: शनिवार, 21 मई 2022 (01:38 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) से जूझ रही दुनिया अभी इससे पूरी तरह उबर भी नहीं पाई है, इस बीच दुनिया में एक और खतरनाक वायरस मंकीपॉक्‍स (Monkeypox) तेजी से पांव पसारने लगा है। मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बाद भारत सरकार भी सचेत हो गई है। सरकार ने शुक्रवार को सभी अंतराष्ट्रीय एंट्री प्वाइंट जैसे एयरपोर्ट, बंदरगाहों पर निगरानी शुरू कर दी है।

खबरों के अनुसार, ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) ने कहा कि इंग्लैंड में मंकीपॉक्स के 11 और मामले पाए गए हैं, जिसके बाद देश में इस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 20 तक पहुंच गई है।

भारत सरकार ने इसे लेकर नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) को अलर्ट जारी किया है। उनसे मंकीपॉक्‍स की स्थिति पर करीब से नजर रखने के लिए कहा गया है। सरकार ने मंकीपॉक्‍स के लक्षणों वाले ट्रैवलर्स के सैंपल पुणे की नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में अधिक जांच के लिए भेजने को भी कहा है।
ALSO READ: Monkeypox: क्या हैं मंकीपॉक्स के लक्षण और कैसे फैलता है? WHO ने बुलाई आपात बैठक
केंद्र सरकार ने कहा है कि विदेश में मंकीपॉक्‍स की स्थिति पर करीब से नजर रखी जाए। अगर कुछ खास तरह के लक्षण दिखते हैं तो सैंपल एनआईवी में भेजे जाएं। इस बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्‍स की ताजा स्थिति पर इमरजेंसी बैठक बुलाई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख