dharma sangrah
✕

अयोध्या में भाजपा की हार पर अखिलेश का तंज, होई वही जो राम रचि राखा

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (13:10 IST)
Akhilesh yadav speech in loksabha : सपा प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोलते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अयोध्या में भाजपा की हार पर तंज कसते हुए कहा कि होई वही जो राम रचि राखा। ALSO READ: राहुल गांधी बोले, मोदी की दुनिया में सच्चाई को मिटाया जा सकता है, हकीकत में नहीं
 
अखिलेश यादव ने एक कविता के जरिए एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ये उनका फैसला है, जिसकी लाठी में नहीं होती आवाज, जो करते थे किसी को लाने का वादा वो खुद हैं किसी के सहारे का लाचार, हम अयोध्या से लाए हैं उनके प्रेम का पैगाम, जो सच्चे मन से करते हैं सबका कल्याण, सदियों से जन जन गाता है जिनका नाम, अभयदान देती है जिनकी मंद मंद मुस्कान, मानवता के लिए जिनका उठता तीर कमान, जो असत्य पर सत्य की जीत का हो नाम, उफनती नदी पर जो बांधे मर्यादा का बांध, वो है अवध के राजा पुरुषोत्तम राम, हम अयोध्या से लेकर आए हैं प्रेम का पैगाम।

पेपल लीक : यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सारी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि यह सरकार पेपर लीक करा रही है क्योंकि यह युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा-शिक्षा माफिया ने अमृतकाल में युवाओं की आशा को जहर दे दिया है।
 
सकारात्मक राजनीति की जीत : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में सकारात्मक राजनीति की जीत हुई और गत 4 जून को सांप्रदायिक राजनीति से देश को आजादी मिली तथा ‘सामुदायिक राजनीति’ की शुरुआत हुई। 
 
यादव ने कहा कि 4 जून देश के लिए सांप्रदायिक राजनीतिक से आजादी का दिन था। सांप्रदायिक राजनीति का अंत हुआ और सामुदायिक राजनीति की शुरुआत हुई। इस चुनाव में सांप्रदायिक राजनीति की हमेशा के लिए हार हो गई। उन्होंने कहा कि सकारात्मक राजनीति की जीत हुई है। हम मानते हैं कि संविधान ही संजीवनी है और उसकी जीत हुई है। ALSO READ: PM Modi ने बताया, NDA सांसदों से किस तरह का व्यवहार चाहते हैं?
 
मनमर्जी नहीं जनमर्जी चलेगी : सपा सांसद ने कहा कि देश किसी की निजी महात्वाकांक्षा से नहीं, बल्कि जन आकांक्षा से चलेगा, और अब मनमर्जी नहीं, बल्कि जनमर्जी चलेगी। यादव ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि देश पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, लेकिन यह क्यों छिपाती है कि अगर हम पांचवे स्थान पर हैं तो हमारे देश की प्रति व्यक्ति आय किस स्थान पर पहुंची है?
 
उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है तो 35 प्रतिशत विकास दर चाहिए, जो संभव नहीं दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों का आग्रह है कि कम से कम गंगाजल को लेकर तो झूठ नहीं बोला जाए।
 
यूपी की सड़कों पर नाव : उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम खरबों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने सवाल किया, 'क्या विकास का ढिंढोरा पीटने वाले इस विनाश की जिम्मेदारी लेंगे? हमने उत्तर प्रदेश में जो सड़क बनाई थी, उस पर हवाई जहाज उतरे थे, लेकिन अब प्रदेश के मुख्य शहरों की सड़कों पर नाव चल रही हैं।'
 
EVM पर भरोसा नहीं : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यदि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाए तब भी उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर भरोसा नहीं होगा। मैंने चुनाव से पूर्व प्रचार के दौरान कहा था कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम हटाने का काम करेंगे। ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं, और न ही खत्म हुआ है। जब तक ईवीएम नहीं हटेगी, तब तक हम समाजवादी लोग इसको लेकर अडिग रहेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

2027 World Cup : वनडे विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी, पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया

Smit Machchhar : फ्लाईदुबई के 'हीरो' भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत में सुधार, UAE में भारतीय राजदूत ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

अखिलेश यादव पर भूपेंद्र सिंह- राजभर का बड़ा हमला, एक्सप्रेसवे से PDA तक गिनाए पुराने मुद्दे, लगाए तीखे आरोप

PM सूर्य घर योजना में यूपी का जलवा, सितंबर में लगे 74,796 रूफटॉप सोलर प्लांट, देश में नंबर-1

7 समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, 5 साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, चौसा की सबसे ज्यादा मांग

अगला लेख