dharma sangrah
✕

Maharashtra में बड़ा उलटफेर, क्या BJP को समर्थन देने के लिए NCP में हुई दोफाड़, क्या चाचा शरद पवार से अलग हो गए हैं भतीजे अजित?

Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2019 (13:33 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को काफी बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। जहां एक तरफ शिवसेना, एनसीपी व कांग्रेस सरकार बनाने के लिए बैठकें कर रहे थे, वहीं सुबह राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी ने देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवा दी। एनसीपी के अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
ALSO READ: राज्यपाल ने देवेन्द्र फडणवीस को दिलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ
जहां शुक्रवार तक माना जा रहा था कि प्रदेश में एनसीपी, कांग्रेस शिवसेना को समर्थन देकर सरकार बना रही है, वहीं सुबह अचानक एक बड़ा उलटफेर हो गया। इसके बाद सियासी गलियारों में यह खबर आने लगी है कि क्या एनसीपी में दोफाड़ हो गई? क्या भतीजे अजित पवार ने चाचा शरद पवार से बगावत कर ली है?
 
शुक्रवार को शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी की बैठक के बाद शरद पवार ने कहा था कि सरकार का नेतृत्व शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हाथ में रहने पर सहमति बन गई है। अमित शाह ने भी ट्‍वीट कर देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार को बधाई दी। देवेन्द्र फडणवीस ने भी 'अजित दादा' कहकर बधाई दी।
 
उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा कि शिवसेना, एनसीपी व कांग्रेस की स्थिर सरकार नहीं बन सकती थी। तीनों पार्टियों की बैठक के दौरान ऐसी मांगें की जा रही थीं, जो नहीं मानी जा सकती थीं। हालांकि अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मीडिया में यह खबर आई है शरद पवार ने कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन में एनसीपी साथ नहीं है। मेरी जानकारी के बगैर यह फैसला लिया गया है।
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

MPअजब है! शराब की दुकानों पर अब जाम के साथ सेहत की जांच, सागर में आदतन शराबियों की हो रही स्क्रीनिंग

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

अगला लेख