Daily Horoscope
✕

अजय माकन बोले, केजरीवाल ने मोदी को खड़ा किया, नहीं करेंगे आप से गठबंधन

Updated: रविवार, 3 जून 2018 (10:42 IST)
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि अन्ना आंदोलन के जरिए मोदी को जन्म देने वाले केजरीवाल के साथ हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं उठता है।
 
माकन ने यह भी दावा किया कि जनता अब केजरीवाल को नकार रही है और दिल्ली में कांग्रेस को वापस लाना चाह रही है।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ता और सभी नेता यह बिल्कुल नहीं चाहते कि केजरीवाल की पार्टी के साथ किसी तरह का गठबंधन हो। इसकी कुछ वजह हैं। पहली वजह है कि यह है केजरीवाल की लोकप्रियता में लगातार गिरावट आ रही है और जनता अब उनको नकार चुकी है।
 
उन्होंने कहा, 'दूसरी वजह यह है कि 2011 में केजरीवाल ने बाबा रामदेव, किरण बेदी, आरएसएस और भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया और मोदी को खड़ा किया। ऐसे में केजरीवाल के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता है।'
 
माकन ने कहा, 'विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 56 फीसदी वोट मिले थे और नगर निगम चुनाव में उसे सिर्फ 26 फीसदी वोट मिले। दूसरी तरफ कांग्रेस का वोट नौ फीसदी से बढ़कर 22 फीसदी पर पहुंच गया है।'
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राजौरी गार्डन और बवाना विधानसभा के उपचुनावों में हमने देखा कि आप के वोट में काफी गिरावट आई है।
 
माकन ने आरोप लगाया, 'दिल्ली के लोग बिजली और पानी से संबंधित समस्या से परेशान हैं। दिल्ली में 10वीं और 12वीं कक्षा के इस बार के परिणाम सबसे कम रहे हैं। लोग इनसे परेशान हो चुके हैं।' (भाषा) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख