Daily Horoscope
✕

एयरलाइंस में अधिक सीटों की अनुमति दी जाए

Updated: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (23:13 IST)
नई दिल्ली। विमानन कंपनियों को उड़ानों के लिए अधिक बुकिंग की अनुमति जारी रखी जानी चाहिए। वैश्विक एयरलाइन कंपनियों के निकाय अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) ने कहा है कि विमानों की सीटें समय के लिहाज से काफी संवेदनशील होती हैं। ऐसे में एयरलाइंस को अधिक बुकिंग की अनुमति जारी रहनी चाहिए।
 
हाल में अमेरिकी विमानन कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस ने जबरन एक यात्री को उतार दिया था। इसके बाद वैश्विक स्तर पर इसकी आलोचना हुई थी। आईएटीए ने कहा कि कुल सीटों से अधिक की बुकिंग एयरलाइंस के पास मौजूद सीटों के प्रबंधन का महत्वपूर्ण माध्यम है।
 
आईएटीए ने बयान में कहा कि एयरलाइंस को लंबे समय से जारी परंपरा को कायम रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। एयरलाइंस कारोबार विशिष्ट तरीके का होता है। एक बार किसी उड़ान की रवानगी के बाद उस उड़ान में मौजूद खाली सीटों की बिक्री नहीं की जा सकती। ओवरबुकिंग से तात्पर्य एयरलाइंस को किसी उड़ान की कुल सीटों से अधिक की बुकिंग की अनुमति देने से है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख