Daily Horoscope
✕

दिल्ली में वायु प्रदूषण के उल्लंघन पर 99 हजार से ज्यादा का चालान, लगा 14 करोड़ का जुर्माना

Updated: बुधवार, 6 नवंबर 2019 (08:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 14 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया और 99,202 चालान काटे गए। आधिकारिक आंकड़ों में इसका ब्योरा दिया गया है।
 
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी), दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, लोक निर्माण विभाग, जिला मजिस्ट्रेटों और नगर निगमों द्वारा गठित 300 दलों ने कचरा फेंकने-जलाने, मलबा डालने और निर्माण गतविधियों जैसे उल्लंघन की जांच के लिए 19,100 निरीक्षण किए।
ALSO READ: Delhi-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों ने 13.99 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। विशेष अभियान के तहत नगर निगमों और लोक निर्माण विभाग ने 16 अक्टूबर से 29,044 मीट्रिक टन निर्माण मलबा उठाया। डीपीसीसी ने पीडब्ल्यूडी, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, एनबीसीसी लिमिटेड और दिल्ली विकास प्राधिकरण जैसे विभिन्न सरकारी एजेंसियों को प्रमुख निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण मानदंडों के उल्लंघन के लिए दंडित किया है।
ALSO READ: प्रदूषण से जीना हुआ दूभर : Delhi-NCR के 40 प्रतिशत लोग छोड़ना चाहते हैं शहर
बयान में कहा गया कि पिछले 15 दिन में उल्लंघन करने वालों ने 57 लाख रुपए जमा कराए हैं। डीपीसीसी द्वारा धूल को नियंत्रित करने के दिशा-निर्देश के उल्लंघन के लिए रेडी मिक्स कांक्रीट प्लांट पर भारी जुर्माना लगाया गया।
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख